भारत

तालाब में डूबकर एलकेजी की 4 बच्चियों की मौत, गांव में कोहराम

jantaserishta.com
21 July 2023 10:16 AM IST
तालाब में डूबकर एलकेजी की 4 बच्चियों की मौत, गांव में कोहराम
x
देर शाम तक नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
रांची: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत रामगढ़ थाना क्षेत्र के सरजा गांव में तालाब में डूबने से चार बच्चियों की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से गांव में कोहराम मचा है। लड़कियां उलदंडा गांव की रहने वाली हैं। वे गुरुवार को पास के सरजा गांव स्थित स्कूल गईं थीं। देर शाम तक नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पता चला कि लड़कियां तालाब की ओर जाती दिखी थीं। तालाब में गोताखोरों ने तलाश शुरू की तो देर रात चारोa बच्चियों के शव बरामद कर लिए गए। मृत बच्चियों की उम्र 8 से 10 साल के बीच है। इनमें आराधना कुमारी, अर्चना कुमारी, सलमी कुमारी और छाया खाखा शामिल हैं। ये सभी सरजा गांव स्थित नीलांबर-पीतांबर स्कूल में एलकेजी की छात्रा थीं। छोटी बच्चियां स्कूल से तालाब की ओर कैसे चली गईं और यह हादसा कैसे हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
उधर बच्चियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन राय ने बताया कि बच्चियों के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए पलामू स्थित मेदिनीराय मेडिकल क़ॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है। झारखंड में बारिश के मौसम में बच्चों के तालाब-जलाशयों में डूबने की घटनाएं बढ़ गई हैं। एक महीने के अंदर इस तरह के अलग-अलग हादसों में 14 बच्चों की जान जा चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story