भारत
हाईवे पर सड़क हादसा: चार की मौत दो घायल, तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पोल से टकराई
jantaserishta.com
31 March 2024 10:09 AM IST

x
मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाईवे पर सड़क हादसे में चार की मौत, दो घायल
दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुरादाबाद: मुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवे पर तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर एक पोल से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुरादाबाद के कांठ थाना इलाके के रसूलपुर रेल फाटक के पास रविवार सुबह हुुए हादसे में गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग हादसे की चपेट में आ गए। वाहन में सवार एक ही परिवार के लोग देहरादून से मुरादाबाद जा रहे थे। मृतकों में तीन महिलाएं व एक पुरुष शामिल हैं। सभी मृतक देहरादून के है रहने वाले हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tagsमुरादाबाद-हरिद्वार स्टेट हाइवेस्कार्पियोएक्सीडेंटएक्सीडेंट न्यूज़Moradabad-Haridwar State HighwayScorpioAccidentAccident News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





