भारत

सड़क हादसे में 4 की मौत, ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक से टकराया

jantaserishta.com
6 March 2023 11:22 AM IST
सड़क हादसे में 4 की मौत, ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक से टकराया
x
मची चीख-पुकार.
कोलकाता (आईएएनएस)| पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में एक सड़क दुर्घटना में एक नाबालिग सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को ये जानकारी दी। सूत्रों के अनुसार, दुर्घटना माथाभंगा-जमालदहा स्टेट हाईवे पर पालपारा इलाके में देर रात करीब 2 बजे हुई, जब एक बैटरी से चलने वाला ऑटो रिक्शा तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गया।
एक जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाबालिग लड़की सहित तीन अन्य की स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हो गई। दो घायल नाबालिग लड़कों को जलपाईगुड़ी सुपर-स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। उनकी हालत गंभीर है।
मृतकों और घायलों की पहचान अभी नहीं हो पाई है, जो भोगरामगुरी गांव के रहने वाले थे।
ट्रक का चालक फरार है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story