भारत

ट्रक-वैन की टक्कर में 4 की मौत, पुलिस की जांच जारी

jantaserishta.com
16 May 2023 12:18 PM IST
ट्रक-वैन की टक्कर में 4 की मौत, पुलिस की जांच जारी
x
शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।
हैदराबाद (आईएएनएस)| हैदराबाद के बाहरी इलाके तुर्कयामजल में मंगलवार तड़के एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। रंगारेड्डी जिले के तुर्कयामजल पुल के पास सीमेंट से लदी लॉरी डीसीएम वैन से जा टकराई।
पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार लॉरी ने वैन को पीछे से टक्कर मार दी। वैन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल भेज दिया है। आदिबतला पुलिस थाने की सीमा में मामला दर्ज किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि वे आगे की जांच कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story