भारत

पहाड़ ब्लास्ट करते समय हादसा: 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

jantaserishta.com
12 March 2024 6:00 PM IST
पहाड़ ब्लास्ट करते समय हादसा: 4 लोगों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
x
देखें वीडियो.
महोबा: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में मंगलवार को कबरई के पहरा पहाड़ में खनन कार्य में ब्लास्टिंग के दौरान चार मजदूरों की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों के दबे होने की आशंका है। पुलिस प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र के पहरा गांव के पास पहाड़ में विस्फोट के दौरान चार लोगों की मौत हो गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। सूचना पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
आक्रोशित परिजनों ने मौके पर हंगामा भी शुरू कर दिया और जाम लगा दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे का संज्ञान लेते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story