भारत
पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट: 4 की मौत, गंभीर लोगों को AIIMS रेफर किया गया
jantaserishta.com
6 March 2023 2:52 PM IST

x
मचा हड़कंप.
भुवनेश्वर (आईएएनएस)| ओडिशा के खुर्दा जिले में सोमवार को एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ जिसमेंकम से कम चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना टांगी थाना क्षेत्र के भुसंदपुर गांव के पास की है।
विस्फोट तब हुआ जब कर्मचारी डोला उत्सव के लिए पटाखे बना रहे थे। डोला उत्सव होली के दौरान मनाया जाता है।
हालांकि, विस्फोट के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। खुर्दा कलेक्टर के. सुदर्शन चक्रवर्ती ने कहा कि सुबह करीब 10.45 बजे सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और अग्निशमन सेवा के कर्मी मौके पर पहुंचे और चार घायलों को बचाया और उन्हें जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) भेजा।
कलेक्टर ने कहा, पटाखा फैक्ट्री अवैध रूप से चल रही थी। इसके लिए कोई लाइसेंस जारी नहीं किया गया था। हम घटना की जांच करेंगे और संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि मृतकों में से केवल एक की शिनाख्त हो सकी है जबकि अन्य की शिनाख्त की प्रक्रिया जारी है। इस बीच, खुर्दा अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि गंभीर रूप से झुलसे दो घायलों को एम्स भुवनेश्वर रेफर किया गया है।
Tagsओडिशाओडिशा न्यूज़ओडिशा पुलिसपटाखा फैक्ट्री में विस्फोटविस्फोटOdishaOdisha NewsOdisha PoliceExplosion in firecracker factoryExplosion
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





