भारत

बस-कार की टक्कर में 4 की मौत, उड़े परखच्चे

jantaserishta.com
14 Jun 2023 10:34 AM IST
बस-कार की टक्कर में 4 की मौत, उड़े परखच्चे
x
चार अन्य घायल हो गए।
शाजापुर: मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले में आगरा-मुंबई मार्ग पर कृषि मंडी के करीब मंगलवार की देर रात बस और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, वहीं चार अन्य घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल हुए कार सवारों को लिए इंदौर भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि शाजापुर से सारंगपुर की तरफ जा रही बस की सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को इंदौर रेफर किया गया है।
जिस मार्ग पर हादसा हुआ, वहीं से राज्य के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार गुजर रहे थे। उन्होंने अपने काफिले को रास्ते में ही रोका और हादसे की सूचना जिला प्रशासन को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस और स्वास्थ्य अमले ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कार के अंदर फंसे युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story