भारत

फर्जी हिरासत, अत्याचार के आरोप में पुलिस निरीक्षक समेत चार जवान निलंबित

jantaserishta.com
13 Oct 2022 2:42 PM IST
फर्जी हिरासत, अत्याचार के आरोप में पुलिस निरीक्षक समेत चार जवान निलंबित
x
प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पाटन (आईएएनएस)| गुजरात के पाटन जिले में दो दुकानदारों को अवैध रूप से हिरासत में लेने और उनकी पिटाई करने के आरोप में स्थानीय अपराध शाखा के एक पुलिस निरीक्षक और चार जवानों को निलंबित कर दिया गया है। बी-डिवीजन थाना के अधिकारी ने बताया कि एलसीबी पुलिस निरीक्षक आर के अमीन, आरक्षक राहुल पटेल और तीन अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
9 अक्टूबर को, बलवंतसिंह ठाकोर और अरविंदजी ठाकोर ने एक वाहन मालिक से अनुरोध किया कि वह अपना वाहन दुकान के सामने पार्क न करे, जिस पर उनके बीच तीखी बहस हुई।
इसके बाद वाहन मालिक ने एलसीबी में सेवारत अपने भाई को बुलाया जिसके बाद ठाकोर बंधुओं को क्राइम ब्रांच स्टेशन ले जाया गया और बेल्ट और डंडों से पीटा।
घायल ठाकोर बंधुओं को धारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
मामले की जांच अब पुलिस निरीक्षक एम ए पटेल कर रहे हैं।
सोमवार को पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक विजय पटेल ने मामले की जांच के आदेश दिए थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story