भारत

इमारत में आग लगने से 4 भारतीयों समेत 16 की मौत

jantaserishta.com
16 April 2023 4:11 PM IST
इमारत में आग लगने से 4 भारतीयों समेत 16 की मौत
x
बिल्डिंग को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है।
दुबई (आईएएनएस)| दुबई के देइरा जिले में एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से चार भारतीयों सहित कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। गल्फ न्यूज ने भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि मृतक भारतीय केरल के एक दंपति और इमारत में काम करने वाले दो अन्य व्यक्ति थे।
गल्फ न्यूज ने बताया कि मरने वाले भारतीयों की पहचान 38 वर्षीय रिजेश कलंगदान, उनकी 38 वर्षीय पत्नी जेशी कंदमंगलथ, 49 वर्षीय गुडू सलियाकोंडु और 43 वर्षीय इमामकासिम अब्दुल के रूप में हुई है।
खलीज टाइम्स ने सूचना दी कि आग शनिवार दोपहर 12.35 बजे इमारत की चौथी मंजिल पर लगी और जल्द ही अन्य इलाकों में फैल गई। दुबई सिविल डिफेंस ऑपरेशंस रूम को आग लगने की सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दोपहर करीब 2.42 बजे आग पर काबू पाया गया।
बिल्डिंग को सुरक्षा कारणों से सील कर दिया गया है।
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग इमारत सुरक्षा आवश्यकताओं के अनुपालन की कमी के कारण लगी थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story