
x
काठमांडू (आईएएनएस)| नेपाल के सिंधुली जिले में एक कार दुर्घटना में चार भारतीय नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस ने ये जानकारी दी है। जिला पुलिस कार्यालय के अनुसार, हादसा मंगलवार देर रात बीपी हाईवे के सिंधुलीमाडी-खुरकोट खंड के कमलामाई नगर पालिका-3 के सोलभंजयांग के पास हुआ।
दुर्घटनास्थल काठमांडू से करीब 100 किमी दूर है।
पुलिस अधीक्षक राज कुमार सिलवाल ने कहा कि कार का भारतीय रजिस्ट्रेशन नंबर था और यह काठमांडू की ओर जा रही थी।
वाहन सड़क से करीब 500 मीटर दूर जा गिरा।
तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पांचवें घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जिला पुलिस कार्यालय सिंधुली ने इसकी जानकारी दी।
सिलवाल ने कहा कि वर्तमान में पांच भारतीय नागरिकों की पहचान स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है।
Tagsभारतीय नागरिकों की मौतभारतीय नागरिकसिंधुलीकार दुर्घटनाDeath of Indian citizensIndian citizensSindhulicar accident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





