भारत

ट्रेन से कटकर दो बच्चों सहित 4 की मौत, लोगों की भीड़ जमा

jantaserishta.com
9 April 2024 1:49 PM IST
ट्रेन से कटकर दो बच्चों सहित 4 की मौत, लोगों की भीड़ जमा
x
दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी।
सीवान: बिहार के सीवान जिले के मैरवा रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को एक ट्रेन की चपेट में आने से दो बच्चों सहित चार लोगों की मौत हो गयी। मृतकों में दो महिलाएं भी हैं। पुलिस के अनुसार, सीवान-गोरखपुर रेलखंड पर स्थित मैरवा स्टेशन के पास स्थित लक्ष्मीपुर में एक ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गयी।
बताया जाता है कि दो महिलाएं अपने बच्चों के साथ खेत में गेहूं काटने के लिए गई थी। गेहूं काटने के बाद दोनों महिलाएं बच्चों के साथ खाना खाने के लिए घर लौट रही थी, तभी दोनों बच्चे वहां से गुजर रही ट्रेन की चपेट में आ गए। दोनों बच्चों को बचाने के चक्कर में महिलाएं भी ट्रेन की चपेट में आ गईं और सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
सीवान रेल पुलिस के थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि चारों मृतक लक्ष्मीपुर गांव के ही रहने वाले थे। पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story