भारत
दूसरों की जगह परीक्षा देते 3 मुन्ना भाई समेत 4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
27 Jun 2023 10:33 AM IST

x
DEMO PIC
ब्लूटूथ की मदद से नकल करते हुए एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है।
ग्रेटर नोएडा: ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी और समाज कल्याण पर्यवेक्षक पद के लिए दूसरों की जगह परीक्षा देते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। वही ब्लूटूथ की मदद से नकल करते हुए एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल सिरसा में सुबह की पारी में परीक्षार्थी अजय कुमार को पकड़ा गया है। उसके कान में ब्लूटूथ डिवाइस लगा हुआ था। जिसका रंग स्किन जैसा था। ब्लूटूथ डिवाइस का बाकी हिस्सा कमीज को कााालरर में लगा हुआ था। जांच टीम को शक होने पर तलाशी ली गई, इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं इसी स्कूल में द्वितीय पाली में देवराज नाम के परीक्षार्थी को गिरफ्तार किया गया है। इसका आधार कार्ड और एडमिट कार्ड का फोटो अलग था। बायोमेट्रिक जांच के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं जेपी इंटरनेशनल स्कूल से सचिन कुमार और भवानी शंकर इंटर कॉलेज से रामअवतार को पकड़ा गया, दोनों दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे थे। जांच टीम ने जांच की तो पता चला यह तीनों मुन्ना भाई दूसरे की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





