भारत

चारदीवारी गिरने से बच्चे समेत 4 दबे, एक की मौत

jantaserishta.com
17 July 2023 10:40 AM IST
चारदीवारी गिरने से बच्चे समेत 4 दबे, एक की मौत
x
अन्‍य की हालत नाजुक.
नोएडा: तेज बरसात कई लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है। इस बरसात के चलते कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित ग्राम वाजिदपुर में मार्केट की जर्जर चारदीवारी अचानक गिर जाने से गली से गुजर रहे तीन व्यक्ति व एक बच्चा मलबे में दब जाने के कारण घायल हो गए। चारों को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने छह वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया है, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है। देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी था।
नोएडा सेंट्रल के डीसीपी अनिल कुमार यादव ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 63 में स्थित वाजिदपुर गांव में रामवीर यादव के मकान में बने मार्केट परिसर में 6 दुकानें हैं। इन दुकानों के बगल से होकर एक गली गुजरती है। गली के साथ बनी मार्केट परिसर की चहारदीवारी काफी पुरानी और जर्जर थी। रविवार देर शाम गिर गई।
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय चार लोग गली से गुजर रहे थे। जो चहारदीवारी के नीचे दब गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें निकाल कर फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 6 वर्षीय आमिर को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया जबकि रविंद्र, सुरेश और मुकेश की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे के बाद से देर रात तक राहत और बचाव कार्य जारी रहा, घटनास्थल के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है।
डीसीपी का कहना है कि मौके से मलबा हटाने के बाद इस रास्ते को खोल दिया जाएग। इस घटना के लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। लोगों का कहना है कि इस गली में शाम को अच्छी खासी भीड़ रहती है, लेकिन जब हादसा हुआ उस समय 4 लोग ही गली से गुजर रहे थे, वरना यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story