
x
ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को आवेदन देकर तार में गार्ड लगाने की मांग की थी।
रांची (आईएएनएस)| झारखंड में पलामू जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के सजवान में 11 हजार वोल्ट का बिजली तार गिरने से लगी आग में चार घर जल कर खाक हो गए। इस अग्नि कांड में लाखों का नुकसान हुआ है। गैस सिलेंडर फटने के बाद आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। कई मवेवियों की भी मौत हो गयी। गनीमत यह रही कि घरों से सभी लोग सुरक्षित निकाल लिए गए। जिनके घर जले उनमें राजेश्वर मेहता, सुरेंद्र मेहता, ललन मेहता व गुड़ु मेहता शामिल हैं। ग्रामीणों के सहयोग से बच्चों और बुजुर्गो को तत्काल निकाल लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल हैदरनगर थाना प्रभारी आजाद अंसारी घटना स्थल पर पहुंचे।
तत्काल सूचना के बाद दमकल की गाड़ी ने 12 किलो मीटर की दूरी एक घंटे 15 मिनट में तय की। तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। अगलगी की घटना ने चार परिवार छत विहीन हो गए हैं।
ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को आवेदन देकर तार में गार्ड लगाने की मांग की थी। गांव के अंदर अभी भी 440 वोल्ट के तार बांस के सहारे ले जाए गए हैं। इससे कभी भी बड़ी घटना घट सकती है।
पलामू: विद्युत प्रवाहित 11 हजार वोल्ट तार से हैदरनगर के सजवान गांव में तीन घरों में लगी आग। pic.twitter.com/5CdJEpEkdO
— Ram.pravesh Singh (@Ramprav25255871) February 12, 2023
Tagsझारखंडपलामूपलामू न्यूज़पलामू पुलिसबिजली तारबिजलीJharkhandPalamuPalamu NewsPalamu PoliceElectric WireElectricity
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





