
x
देखें वीडियो.
ग्रेटर नोएडा (आईएएनएस)| ग्रेटर नोएडा के थाना बादलपुर क्षेत्र में स्थित होंडा मोटर कंपनी के कर्मचारियों को रोडवेज बस ने कुचल दिया। घटना में चार कर्मचारियों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली के अस्पताल में रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हादसा बुधवार रात करीब 11.30 बजे हुआ, जब कंपनी में छुट्टी के बाद कर्मचारी बाहर निकल कर घर जाने की तैयारी कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक कर्मचारी रात 11:30 बजे शिफ्ट खत्म होने के बाद जब अपने घरों की तरफ जा रहे थे, तो दादरी से नोएडा की तरफ जा रही नोएडा डिपो की बस ने कर्मचारियों को कुचल दिया। हादसे के बाद वहां अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना बादलपुर की पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। एडिशनल डीसीपी नोएडा सेंट्रल विशाल पांडे ने बताया कि बस की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतकों की शिनाख्त संकेश्वर कुमार, मोहरी कुमार, सतीश और गोपाल के रूप में हुई है, जबकि अनुज, धर्मवीर और संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा के बादलपुर इलाके में रोडवेज बस ने हीरो मोटर्स के 7 कर्मचारियों को कुचला 4 की मौत pic.twitter.com/qKWYwV9mEO
— Tushar Srivastava (@TusharSrilive) February 9, 2023
Tagsग्रेटर नोएडाथाना बादलपुरबसग्रेटर नोएडा न्यूज़बस एक्सीडेंटएक्सीडेंटGreater NoidaThana BadalpurBusGreater Noida NewsBus AccidentAccident
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





