भारत

गैंगस्टर के चार गुर्गे गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस जब्त

Nilmani Pal
16 Feb 2025 7:25 AM IST
गैंगस्टर के चार गुर्गे गिरफ्तार, पिस्तौल और कारतूस जब्त
x
पढ़े पूरी खबर

पंजाब। संगठित अपराध के खिलाफ सक्रिय पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स ने कुख्यात गैंगस्टर गुरप्रीत सेखों गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपी 5 फरवरी को बठिंडा के गांव भाई रूपा में ओवरसियर सिंह उर्फ ​​सतिंदर सिंह उर्फ ​​सत्ती की सनसनीखेज हत्या में शामिल थे.

पंजाब के डीजीपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी है. उनके मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​गोपी, लवजीत शर्मा उर्फ ​​लवी, विनोद कुमार उर्फ ​​स्किल शर्मा और गगनदीप सिंह है.प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास है.

इनके खिलाफ हत्या, हत्या का प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे कई आपराधिक केस दर्ज है. उनके पास से 32 बोर की 1 पिस्तौल और 6 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. डीजीपी ने कहा कि पुलिस इस क्राइम नेटवर्क को खत्म करने के लिए इसमें शामिल लोगों की पहचान करने के लिए आगे की जांच कर रही है. बताते चलें कि पिछले महीने भी पंजाब पुलिस ने एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया था. यह मॉड्यूल विदेश में बैठे कुख्यात आतंकी लखबीर सिंह उर्फ लंडा से जुड़ा हुआ था. इस कार्रवाई के दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच तरणतारन में मुठभेड़ भी हुई थी.

Next Story