भारत
एक परिवार से उठे चार जनाजे, मच गई चीत्कार, नहाते समय क्या हुआ?
jantaserishta.com
18 Jun 2024 11:08 AM IST

x
परिवार में कोहराम मच गया.
बलरामपुर: UP यूपी के बलरामपुर में बकरीद के दिन दर्दनाक हादसा हो गया. यहां चार नाबालिग बहनें नहाते समय नदी में डूब गईं. इस हादसे में चारों की मौत हो गई. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. चारों बहने अपनी मां के साथ बकरीद का त्यौहार मनाने ननिहाल आई थीं. लेकिन ननिहाल में वो हादसे का शिकार हो गईं.
मामले में बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) केशव कुमार ने बताया कि कालू बनकट गांव निवासी राजू की बेटियां रेशमा (13), अफसाना (11), गुड्डी (9) और लल्ली (7) ईद-उल-अजहा मनाने के लिए रेहरा बाजार थाना क्षेत्र में अपने मामा के घर गई थीं. बीती शाम को वे कुआनो नदी पर पहुंच गईं. वे नदी में नहा रही थीं तभी गहरे पानी में चली गईं. उनकी चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन वे असफल रहे.
एसपी ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से उन चारों के शव पानी से बाहर निकाले गए. सभी की उम्र 13 वर्ष कम थी और वो आपस में सगी बहनें थीं. मृतक बच्चियां मां के साथ बकरीद का त्यौहार मनाने नानी के घर आई थीं. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस और भी कई पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच-पड़ताल कर कर रही है.
ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार (17 जून) की शाम को चारों बच्चियां गर्मी से परेशान होकर नदी में गई थीं. हालांकि, ये बात उन्होंने किसी को नहीं बताई थी कि वो नदी में नहाने जा रही हैं. चार बहनें घर से बकरी लेकर निकली थीं. नहाते समय चारों गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी. चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले जब बचाने पहुंचे तब तक चारों डूब चुकी थीं. कुछ घंटे बाद उनके शव बाहर निकाले जा सके.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





