भारत

4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करने जा रहे थे आवेदन

jantaserishta.com
25 May 2023 10:15 AM IST
4 दोस्तों की सड़क हादसे में मौत, ड्राइविंग लाइसेंस के लिए करने जा रहे थे आवेदन
x
एक गंभीर रूप से घायल हो गया।
मथुरा (उप्र), (आईएएनएस)| कार के पेड़ से टकरा जाने से चार दोस्तों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। वे बलदेव शहर में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, हादसा बुधवार को राया थाना क्षेत्र के पिलखुनी गांव के पास हुआ। एसएचओ अजय किशोर ने कहा कि स्थानीय लोगों ने दावा किया कि यह घटना तब हुई जब एक बाइक सवार सड़क पर गड्ढा देखकर अचानक मुड़ा और बाइक सवार को टक्कर मारने से बचने के लिए कार चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पेड़ से जा टकराया।
मृतकों की पहचान अंकित कुमार (22), अचल सिंह (23), आकाश कुमार (21) और योगेश कुमार (25) के रूप में हुई है। इस बीच, गंभीर रूप से घायल शैलेंद्र कुमार (24) को आगरा के उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story