भारत

कांग्रेस सेवादल के चार पूर्व जिला अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह

Shantanu Roy
11 Sept 2023 12:22 AM IST
कांग्रेस सेवादल के चार पूर्व जिला अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा, जानें क्या है वजह
x
जालंधर। कांग्रेस सेवादल के चार पूर्व जिला अध्यक्षों ने हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। प्रैस कांफ्रैंस करते हुए कांग्रेस सेवादल जालंधर के पूर्व जिला प्रधान विनोद खन्ना ने बताया कि सीनियर लीडरशिप पंजाब कांग्रेस सेवादल के प्रधान विष्णु और कार्यकारिणी अध्यक्ष सुभाष की गलत नीतियों के चलते उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा दिया है क्योंकि उनका कहना है कि सीनियर लीडरशिप के उक्त नेता उन पर दबाव बना रहे हैं कि यदि वे अपने पदों पर रहना चाहतें हैं तो 1 लाख रुपया पार्टी फंड देना होगा, जोकि देने में वे पूरी तरह से असमर्थ है, जिसके चलते उन्होंने अपने पदों से इस्तीफा देना का फैसला लिया है। फिलहाल पार्टी के साथ वे अभी तक पूरी तरह से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि वे फंड नहीं दे सकते, लेकिन वे पार्टी के लिए तन-मन के साथ सेवा करने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी अध्यक्ष अपनी जेबें गरम करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वे पार्टी से लंबे से जुड़े हुए हैं, लेकिन पार्टी में उनकी कद्र नहीं हो रही है। अन्य पार्टी ज्वाइन करने के मुद्दों पर उन्होंने कहा कि उन्हें अन्य पार्टियों से कई आफर आ रही हैं, लेकिन वे कांग्रेस के पुराने सिपाही हैं और आगे भी रहना चाहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया उक्त नेता पार्टी की आड़ में व्यापार कर रहे हैं।
Next Story