भारत

चार पुलिसकर्मियों पर गैर इरादतन हत्या की दर्ज हुई FIR, छापा को लेकर मचा बवाल, जाने पूरा मामला

jantaserishta.com
5 Jan 2021 3:50 PM IST
चार पुलिसकर्मियों पर गैर इरादतन हत्या की दर्ज हुई FIR, छापा को लेकर मचा बवाल, जाने पूरा मामला
x
तीन को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश के शामली में चार पुलिसकर्मियों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है. शामली पुलिस ने सोमवार को बताया कि 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत के सिलसिले में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बुजुर्ग का शव उत्तर प्रदेश के शामली जिले के एलेम कस्बे में रहस्यमय परिस्थितियों में मिला था.

मृतक की पहचान ओमबीर के रूप में हुई थी. ओमबीर की मौत के बाद उसके परिवार के सदस्यों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन किया, जिसमें आरोप लगाया गया कि चार पुलिसकर्मियों द्वारा उनके घर पर छापा मारने के बाद ओमबीर की मौत हो गई.
इस मामले में स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) रजत त्यागी ने कहा कि पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत पर चार पुलिसकर्मियों और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया. उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों में से तीन को लाइन हाजिर कर दिया गया है.
पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव मिश्रा ने रविवार को कहा था कि आदमी की मौत के पीछे का कारण जानने के लिए जांच का आदेश दिया गया है. हालांकि, अभी मौत की असली वजह सामने नहीं आई है. पुलिस को जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story