भारत

करंट से चार की मौत, पूजा कार्यक्रम के दौरान मची चीख-पुकार

jantaserishta.com
21 May 2025 12:50 PM IST
करंट से चार की मौत, पूजा कार्यक्रम के दौरान मची चीख-पुकार
x
बड़ा हादसा.
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के मरदह थाना के नरवर गांव में काशीदास पूजन के आयोजन में करंट की चपेट से चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया।
एसडीएम सदर मनोज पाठक ने बताया कि गाजीपुर के मरदह थाना के नरवर गांव में काशीदास पूजन के आयोजन में बांस लगाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दर्दनाक हादसा हो गया। बांस हरा होने के कारण तार से करंट आ गया। इस हादसे में चार की मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज मऊ और सदर अस्पताल में चल रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पूजन में मंडप बनाने के लिए कुछ लोग बांस काटकर ला रहे थे। बांस का ऊपरी हिस्सा हाईटेंशन लाइन से छू गया। इस हादसे में एक के बाद एक लोग झुलसते गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को मऊ जिले के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी रहा।
दूसरी तरफ, हादसे की सूचना पाकर मौके पर एएसपी ग्रामीण कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि मृतक के परिजनों की जो भी सहायता होगी, पूरी की जाएगी। उधर, मुख्यमंत्री योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null