भारत

सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत

jantaserishta.com
5 Dec 2022 9:47 AM IST
सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत
x
अमरावती(आईएएनएस)| आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। दुर्घटना वेमुरु मंडल के जांपनी गांव के पास उस समय हुई, जब एक मिनी ट्रक पलट गया, जिसमें श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। घायलों को तेनाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित कृष्णा जिले के अयप्पा भक्त थे।
मृतकों की पहचान पशम रमेश (55), बी पांडुरंगा राव (40), बी पवन कुमार (25) और बोदिना रमेश (42) के रूप में हुई है।
पीड़ित केरल में सबरीमाला के दर्शन कर घर लौट रहे थे। सुबह तेनाली रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद, वे कृष्णा जिले में अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए टाटा ऐस में सवार हो गए।
पुलिस ने कहा कि तेज गति और क्षेत्र में घने कोहरे के कारण वाहन चालक ने जाहिर तौर पर नियंत्रण खो दिया। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
घायलों को तेनाली के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है और अधिकारी उन्हें गुंटूर स्थानांतरित करने की व्यवस्था कर रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story