भारत

केजीएमयू के चार विभागों ने मिलकर दिल की बीमारी से पीड़ित लड़के की बचाई जान

jantaserishta.com
20 March 2023 10:43 AM IST
केजीएमयू के चार विभागों ने मिलकर दिल की बीमारी से पीड़ित लड़के की बचाई जान
x
लखनऊ (आईएएनएस)| किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में हृदय रोग से जन्मजात पीड़ित आठ वर्षीय बच्चे का चार विभागों के डॉक्टरों ने मिलकर ऑपरेशन किया। सीतापुर जिले का रहने वाला लड़का सांस लेने में तकलीफ और 50 से 60 फीसदी ऑक्सीजन सेचुरेशन के साथ अस्पताल आया था। उसे प्रोफेसर माला और डॉ शालिनी के नेतृत्व में बाल रोग विभाग में भर्ती कराया गया था।
केजीएमयू के प्रवक्ता के मुताबिक, बच्चे में टैराटोलॉजी ऑफ फैलॉट का पता चला था, जो हृदय के माध्यम से सामान्य रक्त प्रवाह को प्रभावित करता है।
हृदय शल्य चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर एस.के. सिंह के मुताबिक बच्चे को बचाने के लिए पीडियाट्रिक्स, कार्डियोलॉजी, कार्डियक एनेस्थीसिया और कार्डियक सर्जरी एक साथ आए।
चुनौती मिनटों में ओपन हार्ट सर्जरी करने की थी, क्योंकि बच्चा ऑपरेशन थियेटर के अंदर न्यूनतम ऑक्सीजन स्तर पर था।
10 दिनों के गहन आईसीयू प्रबंधन के बाद लड़का ठीक हो गया है। प्रोफेसर सिंह ने कहा, लड़का अब सामान्य जीवन जीएगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story