भारत

नशे के कारण चार की मौत, अस्पताल में पांचवां बेटा

jantaserishta.com
6 April 2026 4:52 PM IST
नशे के कारण चार की मौत, अस्पताल में पांचवां बेटा
x
बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है.
चंडीगढ़: पंजाब के कपूरथला जिले के सुल्तानपुर लोधी क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां नशे की लत के कारण एक ही परिवार के चार बेटों की मौत हो चुकी है। वहीं, परिवार का 5वां बेटा भी इस नशे की लत से जूझ रहा है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना की जानकारी जैसे ही प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान को मिली, उन्होंने तुरंत इसका संज्ञान लेते हुए प्रशासन को आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने पीड़ित युवक के मुफ्त इलाज का ऐलान करते हुए कहा कि उसका पूरा इलाज सरकारी खर्च पर कराया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार अपने बेटे को इलाज के लिए अमृतसर के एक अस्पताल में लेकर पहुंचा है, जहां उसका इलाज जारी है। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए पीड़ित पिता जोगिंदर पाल ने बताया कि वे सुल्तानपुर लोधी के पंडोरी मोहल्ले के निवासी हैं और उनके कुल पांच बेटे थे।
उन्होंने बताया कि उनके चार बेटों की मौत पहले ही नशे की वजह से हो चुकी है, जिससे उनका परिवार पूरी तरह बिखर गया है। अब उनका पांचवां बेटा सोनू, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष है, पिछले लगभग आठ वर्षों से नशे की गिरफ्त में है। जोगिंदर पाल के अनुसार, सोनू पहले एक मेहनती युवक था और हलवाई का काम करता था। अपने काम में कुशल होने के बावजूद नशे की लत ने उसकी जिंदगी को पूरी तरह तबाह कर दिया और अब उसकी हालत बेहद गंभीर हो गई है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार जताते हुए पीड़ित परिवार ने कहा कि उन्होंने इलाज का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिया है, जिससे उन्हें कुछ राहत मिली है। हालांकि, इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है।
परिवार ने सरकार से अपील की है कि पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए सख्त और ठोस कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि यदि सरकार और प्रशासन ने समय रहते इस समस्या पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो कई और परिवार इसी तरह उजड़ सकते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story