भारत

पुलिस के बूट से कुचलकर 4 दिन के नवजात की मौत का आरोप, सीएम ने दिए जांच के आदेश

jantaserishta.com
22 March 2023 5:19 PM IST
पुलिस के बूट से कुचलकर 4 दिन के नवजात की मौत का आरोप, सीएम ने दिए जांच के आदेश
x
ग्रामीणों में जबर्दस्त गुस्सा है।
रांची (आईएएनएस)| गिरिडीह जिले में बुधवार को एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापामारी के दौरान चार दिन के एक नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नवजात की मौत एक पुलिसकर्मी के बूट के नीचे दबकर हुई है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में जबर्दस्त गुस्सा है। इसकी खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य पुलिस मुख्यालय को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने और कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
घटना गिरिडीह जिले के देवरी थाना अंतर्गत कोशोगोंदोदिघी गांव की है। बताया गया कि देवरी के थाना प्रभारी संगम पाठक की अगुवाई में एक पुलिस टीम बुधवार को अहले सुबह एक वारंटी भूषण पांडेय को गिरफ्तार करने उसके घर पर छापामारी करने पहुंची थी। दरवाजे पर दस्तक देने के बाद जब घरवालों ने दरवाजा नहीं खोला तो पुलिस की टीम किसी तरह जबरन अंदर दाखिल हुई। एक पुलिसकर्मी घर में रखे बिस्तर पर चढ़ गया। इसी दौरान उसके बूट से दबकर बिस्तर पर सोए चार दिन के नवजात की मौत हो गई। यह बच्चा वारंटी भूषण महतो का पोता था। मात्र चार दिन पहले उनकी बहू नेहा देवी ने इस बच्चे को जन्म दिया था।
पुलिस भूषण पांडेय को गिरफ्तार नहीं कर सकी और घटना के बाद पूरी टीम वहां से निकल गई। नवजात की मौत पर घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीण भी गुस्से में हैं। लोग पुलिस टीम के सभी सदस्यों पर हत्या का मामला दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। घटना की जानकारी पुलिस के वरीय अधिकारियों को दी गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story