
x
पुलिस ने किया खुलासा
Bihar बिहार: नवादा में एक्टिव साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस लगातार शिकंजा कसते हुए कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में वारिसलीगंज थाने की पुलिस ने चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर वारिसलीगंज थाने की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम चैनपुरा विकास ईंट भट्टा के पास एवं ग्राम नारोमुरार दुर्गा मंदिर के निकट स्थित बगीचा के पास छापामारी की। छापामारी में 4 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 7 मोबाइल, दो पन्ने का कस्टमर डेटा एवं एक फिंगरप्रिंट मशीन बरामद की गई है।
गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में पता चला कि लोन दिलाने के नाम पर ग्राहकों को डेटा प्राप्त करते हैं, जिसमें ग्राहक का मोबाइल नंबर, नाम, पता, आदि की जानकारी रहती है। इसके बाद कस्टमर डेटा में अंकित मोबाइल नंबर पर लोग संपर्क कर लोन देने के नाम पर ठगी करते हैं। पुलिस ने पिंटू कुमार यादव (39), सूरज कुमार (27), अंकित कुमार (21) और सौरव कुमार (22) को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधियों में दो नवादा के और दो नालंदा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने इस कार्रवाई के साथ ही आम लोगों को भी सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने किसी भी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपनी निजी जानकारी या बैंक की डिटेल न देने की सलाह दी है। इसके साथ ही पुलिस ने कहा कि अगर कोई आपको फोन करके बहुत कम ब्याज पर या बिना कागजात के लोन दिलाने की बात कहे तो सावधान हो जाएं, क्योंकि यह साइबर ठग हो सकते हैं। नवादा पुलिस अब इस गिरोह के बाकी सदस्यों का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस तरह की ठगी पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।
Tagsनवादासाइबर अपराधलोन ठगीपुलिस कार्रवाईगिरफ्तारीवारिसलीगंजबिहारNawadacyber crimeloan fraudpolice actionarrestWarisaliganjBiharजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





