भारत

4 अपराधियों को गिरफ्तार किया, SP ने जनता से ये अपील की...

jantaserishta.com
15 Jan 2026 5:58 PM IST
4 अपराधियों को गिरफ्तार किया, SP ने जनता से ये अपील की...
x
पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था.
जमशेदपुर: झारखंड की जमशेदपुर पुलिस ने लूट और चोरी की अलग-अलग घटनाओं में चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन मामलों का पर्दाफाश होने के बाद जमशेदपुर सिटी के एसपी कुमार शिवाशीष ने जनता से अपील की है कि वे संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
एक मामला जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने एक आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी हथियार के साथ किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह सरायकेला होटल में काम करता था और वहां से लूट व डकैती की घटनाओं में शामिल रहा था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बिजनौर निवासी 29 वर्षीय अजय सिंह उर्फ अजय बाल्मिकी के रूप में हुई।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि आरोपी अजय सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है। उसने 10 नवंबर 2025 को परसुडीह थाना क्षेत्र में विश्वकर्मा इंजीनियरिंग कार्यालय में हथियार के बल पर लूट की घटना की थी। लूट में प्राप्त रकम से आरोपी ने मोबाइल खरीदा था। उन्होंने बताया कि वह पहले बागबेडा और बिरसानगर थाना क्षेत्र में दर्ज मुकदमों में सजायाफ्ता रह चुका है। सिटी एसपी ने कहा कि फिलहाल समय रहते कार्रवाई करने से कोई बड़ी घटना टल चुकी है।
दूसरी घटना में जमशेदपुर पुलिस ने बीते 8-9 जनवरी की रात्रि में परसुडीह थाना क्षेत्र में घटित चोरी कांड का सफलतापूर्वक खुलासा कर तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधियों में विकास महतो, संजय कुमार और राजेश शर्मा शामिल हैं।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि परसुडीह थाना क्षेत्र के किताडीह निवासी ओम प्रकाश नारायण के बंद घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इस चोरी में 35 हजार रुपए नगद, जेवरात, लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य कीमती सामान चोरी हो गया था। पुलिस के अनुसार, मामले की छानबीन के दौरान तीन अपराधी विकास महतो, संजय कुमार और राजेश शर्मा संलिप्त पाए गए। इनके कब्जे से चोरी की कई वस्तुएं जब्त की गई हैं, जिनमें 5000 रुपये नगद भी शामिल हैं।
सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्त में आए अपराधियों में से संजय कुमार और विकास महतो का पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद है। दोनों पर पूर्व में विभिन्न चोरी और आपराधिक मामलों में केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story