भारत

पुलिस मुठभेड़ के बाद चार अपराधी गिरफ्तार

jantaserishta.com
22 Jan 2026 9:28 AM IST
पुलिस मुठभेड़ के बाद चार अपराधी गिरफ्तार
x
बुलंदशहर/कानपुर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर और कानपुर में पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बुलंदशहर में पकड़े गए बदमाशों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था।
बुलंदशहर में अलीगढ़ चौराहे पर रात में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हुई। बुलंदशहर पुलिस के अनुसार, अनूपशहर पुलिस टीम अलीगढ़ चौराहे पर वाहन की चेकिंग कर रही थी। उसी समय बुलंदशहर की तरफ से एक बाइक पर सवार 3 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बाइक तेजी से भगाने लगे। पुलिस टीम की ओर से बदमाशों का पीछा किया गया। कर्णवास रोड के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। अपने आपको पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दो अपराधियों को घायल कर दिया।
इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान मुरादाबाद जिले के हनी वर्मा और अनुज वर्मा व गोरखपुर जिले के अरविंद निषाद के रूप में हुई है। पुलिस ने बदमाशों के अवैध असलहे और एक बाइक बरामद की।
पुलिस ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ अनूपशहर क्षेत्र में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें वे लगातार वांछित चल रहे थे। पिछले साल अपराधियों ने एक व्यक्ति से एक लाख रुपए भी हड़पे थे। वहीं, कानपुर के रावतपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। फायरिंग के दौरान एक अपराधी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। हालांकि, मुठभेड़ के बीच दो अपराधी मौके से फरार हो गए। घायल अपराधी की पहचान गोंडा जिले के रहने वाले नियाज अहमद उर्फ छुटकन के रूप में की गई।
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि आरोपी ने 8 जनवरी को केशवपुरम में बुजुर्ग महिला से चेन लूट की वारदात कबूली। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस और कुछ नकदी बरामद की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story