भारत
बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबे 4 बच्चे, ईंट भट्ठा मालिक को हिरासत में लिया गया
jantaserishta.com
5 May 2023 1:45 PM IST

x
DEMO PIC
चार बच्चों की मौत हो गई।
अमरोहा (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के गजरौला क्षेत्र में एक ईंट भट्टे के पास पानी से भरे गड्ढे में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक, घटना शुक्रवार सुबह की है जब गड्ढे के पास खेल रहे बच्चे उसमें गिर गए और डूब गए।
गड्ढा बारिश के पानी से भर गया था और जब बच्चों के माता-पिता ने उन्हें ढूंढना शुरू किया तब उन्हें पता चला कि वे गड्ढे में गिर गए है। मृतकों की पहचान सौरव, अजीत, सोनाली और नेहा के रूप में हुई है। सभी की उम्र दस साल से कम थी। उनके माता-पिता बिहार के रहने वाले हैं, जो ईंट भट्ठे पर काम करते हैं और पास के नौनेर गांव में रहते हैं। पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक को हिरासत में ले लिया है।
Tagsअमरोहाअमरोहा न्यूज़अमरोहा पुलिसडूबे चार बच्चेबच्चेAmrohaAmroha NewsAmroha Policefour children drownedchildren
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





