भारत

गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर 4 बाल अपचारी फरार, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
16 May 2024 11:57 AM IST
गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंककर 4 बाल अपचारी फरार, मचा हड़कंप
x
देखें वीडियो.
जयपुर: राजस्थान के हनुमानगढ़ के बाल संप्रेषण गृह से बीती रात चार बाल अपचारी (आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे बच्चे) फरार हो गए। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाल अपचारी सुरक्षाकर्मी की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर फरार हो जाते हैं।
बाल संप्रेषण गृह अधीक्षक ने मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा, “बाल अपचारी ने सुरक्षाकर्मी को पानी लेने के लिए बुलाया। इसके बाद उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस ने घटना को संज्ञान में लेने के बाद नाकाबंदी शुरू कर दी है।“ उन्होंने आगे कहा, “संभवत: सभी बाल अपचारियों ने गार्ड की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंक कर फरार होने की प्लानिंग पहले ही कर ली थी।“
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story