भारत

लड़की के खिलाफ एसपी दफ्तर पहुंचे चार लड़के, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही

Nilmani Pal
21 Jun 2025 7:27 AM IST
लड़की के खिलाफ एसपी दफ्तर पहुंचे चार लड़के, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रही
x
पढ़े पूरी खबर

गोरखपुर। चौरीचौरा इलाके में रहने वाली एक लड़की अपनी खूबसूरती का जाल बिछा कई युवकों को ब्लैकमेल कर वसूली कर चुकी है। वह युवकों से दोस्ती करने के बाद साथ में फोटो लेती है और फिर उसी फोटो के जरिए रेप का केस दर्ज कराने की धमकी देकर वसूली करती है। एक युवक ने तो जेल जाने के डर से उससे मंदिर में शादी कर ली तो अब उसने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराकर तीन लाख रुपये की मांग की। युवती के जाल में फंसकर रुपये गंवाने वाले चार युवकों ने एसपी सिटी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। एसपी ने सीओ चौरीचौरा को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया।

जानकारी के मुताबिक, ठगी के शिकार हुए चारों युवकों में पहले कोई संबंध नहीं था। एक-एक कर ठगी का शिकार होने के बाद एक दूसरे से मुलाकात कर अपनी जानकारी साझा की। पता चला कि सबसे पहले उसने खोराबार के एक युवक से दोस्ती की और फिर ब्लैकमेल करके 50 हजार रुपये वसूल लिए। फिर उसने रेप केस में फंसाने की धमकी दी और एक लाख रुपये और ले लिए।

इसी बीच उसने दूसरे युवक से दोस्ती कर ली और उससे भी रुपयों की मांग की। युवक ने रेप केस में जेल जाने के डर से एक मंदिर में 25 मई 2024 को शादी कर ली। अब वह उस पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज कराकर रुपयों की मांग कर रही है। कुछ यही हाल उसने अन्य युवकों के साथ भी की है। एक साथ पहुंचे चार युवकों ने अपने अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि युवकों ने शिकायत की है। मामले की जांच सीओ चौरीचौरा को दी गई है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Next Story