
x
बड़ा हादसा हो गया.
सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले में बुधवार की सुबह एक बड़ा हादसा हो गया जब बम निरोधक दस्ते का वाहन सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। इस हादसे में चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस हादसे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुख जताया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, '' सागर जिले में सुबह नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे 4 पुलिसकर्मियों का एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन होने का समाचार हृदयविदारक है। हादसे में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हो।''
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''सागर जिले में नक्सल विरोधी अभियान से ड्यूटी कर लौट रहे चार पुलिसकर्मियों के एक भीषण सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है। दुर्घटना में दिवंगत पुलिसकर्मियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और घायल पुलिसकर्मी शीघ्र स्वस्थ हों।''
मिली जानकारी के अनुसार, मुरैना जिले के पुलिस जवान नक्सल विरोधी अभियान का हिस्सा बनने बालाघाट गए हुए थे और वे बम निरोधक और डॉग स्क्वाड वाहन से लौट रहे थे। इसी दौरान सागर जिले में नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर मालथोन-बांदरी के पास बुधवार की सुबह सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए।
इस हादसे में वाहन में सवार चार जवानों की मौत हो गई, जिनकी पहचान प्रद्युम्न दीक्षित, अमन गौरव, परमलाल तोमर और विनोद शर्मा के तौर पर हुई है, जबकि एक जवान राजीव चौहान, गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए एयरलिफ्ट किए जाने की तैयारी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





