भारत
BIG BREAKING: ट्रेन की चपेट में आने से 4 BJP समर्थकों की हुई मौत, PM की रैली में जा रहे थे
jantaserishta.com
20 Dec 2025 5:18 PM IST

x
बड़ी खबर.
नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रानाघाट में होने वाली रैली में शामिल होने जा रहे थे. मृतकों की पहचान रामप्रसाद घोष (72), मुक्तिपद सूत्रधार (63), गोपीनाथ दास (38) और भैरव घोष के रूप में हुई है. यह हादसा कृष्णानगर–रानाघाट सेक्शन पर ताहेरपुर और बदकुल्ला स्टेशनों के बीच हुआ. ट्रेन ने इन लोगों को कुचल दिया.
बताया गया है कि मुर्शिदाबाद के बरवान ब्लॉक से बीजेपी समर्थकों का यह समूह शुक्रवार रात बस से रानाघाट के लिए रवाना हुआ था. शनिवार तड़के वे शौच के लिए रेलवे ट्रैक के पास गए थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हुआ. दोनों दिशाओं से आ रही ट्रेनों की चपेट में आने से तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे शख्स ने कोलकाता ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.
घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है. परिजन और स्थानीय लोग इस खबर से सदमे में हैं. पोस्टमार्टम के बाद शवों के गांव लौटने का इंतजार किया जा रहा है और पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.
इस हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है. बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक अपने साथियों की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी रैली को संबोधित करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





