भारत
पंजाब में एक्शन जारी: अमृतपाल सिंह के 4 सहयोगियों को विशेष विमान से लाया गया असम
jantaserishta.com
19 March 2023 1:24 PM IST

x
पूरे पंजाब में फ्लैग मार्च, सोमवार दोपहर तक मोबाइल इंटरनेट पर रोक.
गुवाहाटी (आईएएनएस)| फरार खालिस्तानी समर्थक और कट्टरपंथी प्रचारक अमृतपाल सिंह के चार सहयोगियों को रविवार को असम के डिब्रूगढ़ जिले में लाया गया है। पुलिस के एक शीर्ष सूत्र के मुकाबिक, हिरासत में लिए गए अलगाववादी खालिस्तानी नेता अमृतपाल सिंह के चार साथियों को वायु सेना के एक विशेष विमान से डिब्रूगढ़ लाया गया। उन्हें संभवत: डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में रखा जाएगा।
सूत्र ने कहा, उनके साथ पंजाब पुलिस की 27 सदस्यीय टीम भी जा रही है, जिसमें आईजी जेल भी शामिल है।
कड़ी सुरक्षा के बीच डिब्रूगढ़ के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक द्वारा मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पर उनको लाया गया।
अमृतपाल सिंह के सहयोगियों के असम जाने का कारण अभी भी अज्ञात है। पुलिस फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।
जब आईएएनएस ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) और असम पुलिस के प्रवक्ता प्रसन्ना कुमार भुइयां से संपर्क किया, तो उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस तरह के किसी घटनाक्रम की जानकारी नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





