भारत
OMG! ये बदमाश मोबाइल कंपनी के कर्मचारी बनकर टावर पर चढ़ते, और...4 गिरफ्तार
jantaserishta.com
18 Jan 2025 5:55 PM IST

x
इनके कब्जे से एक आरआरयू बरामद किया गया है.
नोएडा: नोएडा के थाना सेक्टर-24 पुलिस ने मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक आरआरयू बरामद किया गया है। ये बदमाश मोबाइल कंपनी के कर्मचारी बनकर टावर पर चढ़ते थे और आरआरयू समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो जाते थे। नोएडा में मोबाइल टावर से आरआरयू चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। टावर में लगा रिमोट रेडियो यूनिट (आरआरयू) मोबाइल सिग्नल का ट्रांसमिशन करता है। इसके बिना आसपास के एरिया में नेटवर्क की समस्या होती है।
शुक्रवार को सेक्टर-22 स्थित एक मकान की छत पर लगे टावर से आरआरयू चोरी किया गया था। कंपनी ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सेक्टर 22 के एफ ब्लॉक स्थित बारात घर के पास से चार लोगों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सुरजीत सिंह, सन्नी सिंह, जितेंद्र, प्रदीप चौहान के रूप में हुई। इन चारों ने कंपनी के टावर से आरआरयू चोरी किया था। चोरी किए गए आरआरयू को भी बरामद कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कंपनी के कर्मचारी बनकर टावर वाले स्थान पर जाते थे और चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। इसके बाद चोरी किए गए आरआरयू को दिल्ली और अन्य स्थानों पर बेच देते थे। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी निकाला जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक आरआरयू मोबाइल टावर में लगने वाला महत्वपूर्ण डिवाइस है। इसके न होने की वजह से सिग्नल में प्रॉब्लम और कॉल नहीं लगने जैसी समस्याएं होती हैं। यह डिवाइस लाखों रुपए का आता है।
पुलिस को लगातार आरआरयू चोरी की सूचनाएं मिलती रहती हैं। पुलिस चोरों को गिरफ्तार भी करती है, लेकिन चोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





