भारत
नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 4 गिरफ्तार, कब्जे से 3 लेपटॉप, 7 स्मार्ट फोन, 30 हजार बरामद
jantaserishta.com
7 April 2023 4:06 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
नोएडा (आईएएनएस)| थाना सेक्टर 63 पुलिस ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले चार अभियुक्तों 1. निखिल चाहाल, 2. राहुल पाण्डेय, 3. आशीर्वाद मिश्रा 4. रिहान को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 3 लेपटॉप, 7 स्मार्ट फोन, 3 कीपैड फोन, कुल 30 हजार रुपये नगद बरामद किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एक पीड़ित ने थाने में सूचना दी कि अभियुक्तों द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर वादी से एक लाख 35 हजार रुपए लेकर नौकरी डॉट कॉम का फर्जी नियुक्ति पत्र दिया था। इन अभियुक्तों द्वारा सैकड़ो बेरोजगार लोगों को फर्जी लेटर देकर नौकरी दिलवाने के नाम पर लाखो रुपए की ठगी की गयी है। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार किया और फिर इनसे पूछताछ शुरू की तो पता चला कि निखिल चहल शाइन.काम से अपनी एक आई डी 15 हजार रुपए फीस देकर बनवाता है। जो दो माह के वैध होती है। जिसमें प्रतिदिन नौकरी तलाश रहे लड़के व लड़कियो के रिजयूम अपलोड होते हैं।
Tagsथाना सेक्टर 63 पुलिसनौकरीठगीनोएडानोएडा न्यूज़नोएडा पुलिसpolice station sector 63jobfraudnoidanoida newsnoida police
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





