भारत
तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमले के आरोप में चार गिरफ्तार
jantaserishta.com
27 May 2023 1:20 PM IST

x
फाइल फोटो
कोलकाता (आईएएनएस)| तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर कथित तौर पर अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग कर रहे कुर्मी समुदाय के प्रदर्शनकारियों के एक समूह द्वारा किए गए हमले के सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान का खुलासा नहीं किया है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की रोकथाम अधिनियम, 1984 के तहत आरोप तय किए गए थे, क्योंकि शुक्रवार शाम को हुए हमले के दौरान पश्चिम बंगाल के मंत्री बीरबाहा हांसदा के वाहन का पिछला शीशा पूरी तरह से टूट गया था।
इस बीच, अभिषेक बनर्जी ने दावा किया है कि उनके काफिले पर हमले के दौरान उन्होंने जय श्री राम का नारा सुना। उन्होंने कहा, मैं इस मामले में अगले 48 घंटों के भीतर कुर्मी समुदाय के नेताओं से बयान मांगता हूं। अन्यथा मैं मानूंगा कि वे हमले में शामिल थे।
यह हमला तब हुआ जब उनका काफिला आदिवासी बहुल पश्चिमी मिदनापुर जिले के सालबोनी इलाके से गुजर रहा था। हमले के तुरंत बाद, अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से घटना के बारे में विस्तार से बात की। मुख्यमंत्री ने तुरंत राज्य के मुख्य सचिव एच के द्विवेदी और राज्य के पुलिस महानिदेशक को मामले में कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस बीच, हांसदा ने आरोप लगाया कि भाजपा और माकपा जैसी विपक्षी पार्टियां कुर्मी प्रदर्शनकारियों को भड़का रही हैं। हांसदा ने कहा, तृणमूल कांग्रेस ने कुर्मी समुदाय की अनुसूचित जनजाति के दर्जे की मांग का कभी विरोध नहीं किया। फिर हमारे काफिले पर हमला क्यों किया गया। यह किसी जाति आंदोलन का स्वभाव नहीं हो सकता। शनिवार को बनर्जी सालबोनी इलाके में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करने वाली हैं।
Tagsतृणमूल कांग्रेसअभिषेक बनर्जीअभिषेक बनर्जी काफिलाTrinamool CongressAbhishek BanerjeeAbhishek Banerjee convoy
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





