भारत
बच्ची को बेचने के आरोप में चार महिलाएं गिरफ्तार, जांच में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
6 July 2026 4:37 PM IST

x
नेटवर्क की जांच करते हुए पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है.
अहमदाबाद: एक नवजात शिशु की तस्करी के मामले में अदमदाबाद पुलिस की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर कथित तौर पर बच्ची की बिक्री आरोप है। नेटवर्क की जांच करते हुए पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस निरीक्षक एए वाचेता की ओर से जानकारी दी गई कि 4 जुलाई को पुलिस स्टेशन में शिकायत की गई थी कि जागृति बच्ची को घर पर खिलाने के लिए ले गई थी। जागृति ने दो-तीन दिन तक बच्ची को घरवालों को नहीं दिया, तो घरवाले बच्ची को लेने गए। तब उसने कहा कि मैंने जो पैसे दिए थे, वे अभी तक लौटाए नहीं गए हैं। मैंने बच्ची को एक अच्छे घर में दे दिया है; उसके पैसे भी दे दूंगी।
उन्होंने बताया कि मामले की जानकारी होते ही हमारी ओर से तत्काल केस दर्ज किया गया और कार्रवाई करते हुए 6 घंटे के अंदर बच्ची को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में हमारी ओर से सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता ने जागृति से एक लाख रुपए उधार लिया था और आर्थिक समस्या होने की वजह से वे पैसे नहीं लौटा पा रहे थे। जागृति ने बच्ची को किसी और को बेच दिया था।
इंस्पेक्टर ने बताया कि बच्ची को एक लाख 50 हजार में बेचा गया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि जागृति को 5 हजार रुपए मिले थे। अन्य आरोपियों को कितना पैसा मिला, इसकी जांच जारी है। इस मामले में अभी तक चार आरोपियों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
Tagsअहमदाबादअहमदाबाद न्यूज़अहमदाबाद पुलिसबच्ची को बेचने के आरोप में चार गिरफ्तारAhmedabadAhmedabad NewsAhmedabad Policefour arrested for selling a girl child
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





