
x
सिरोही। सिरोही रीको पुलिस ने एक कार में 70 कर्टन अंग्रेजी शराब गुजरात तस्करी करते महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी एक कार में शराब भरकर दूसरी कार से एस्कॉर्ट करते हुए गुजरात ले जाने का प्रयास कर रहे थे। मावल पुलिस चौकी पर नाकाबंदी के दौरान दोनों वाहनों को पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी सुरेश चौधरी के नेतृत्व में उप निरीक्षक कानाराम, हैड कांस्टेबल भूराराम, कांस्टेबल मदनसिंह, प्रवीण सिंह, विरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र कंवर मय टीम ने मुखबीर की सूचना पर पुलिस चौकी मावल पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच की।
इस दौरान एक कार को रूकवाकर चैक करने पर 840 बोतल (70 कार्टून) अंग्रेजी शराब पाई गई। वाहन में भरी गई शराब हरियाणा से कार में लाई गई थी। वहीं एक अन्य वाहन भी शराब तस्करी में एस्कोर्ट करने में उपयोग लिया जाना पाया गया। जिस पर आरोपी जोधपुर जिले के कापरड़ा थाना क्षेत्र के ओलवी निवासी भीरमराम पुत्र पूखाराम जाट, महेन्द्र सिंह पुत्र मांगीलाल जाट व जोधपुर के बोरानाड़ा थाना क्षेत्र के गोगामंड पाल निवासी रमेश चौधरी पुत्र हनुमानराम जाट व उत्तर पूर्वी दिल्ली निवासी पुष्पा पत्नी प्रेम गुप्ता को गिरफ्तार किया गाय। आरोपी भीरमराम व महेन्द्र सिंह के खिलाफ पूर्व में शराब तस्करी का मामला दर्ज किया गया था। कार्रवाई में हैड कांस्टेबल भूराराम की विशेष भूमिका रही।
Next Story





