भारत
हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाले में झामुमो नेता सहित चार अभियुक्त पांच दिन के ईडी रिमांड पर
jantaserishta.com
18 April 2024 1:23 PM IST

x
रांची: रांची स्थित स्पेशल पीएमएलए कोर्ट ने जमीन घोटाले में गिरफ्तार किए गए झामुमो नेता अंतु तिर्की सहित चार अभियुक्तों से पूछताछ के लिए उनकी पांच दिन के ईडी रिमांड की मंजूरी दी है।
ईडी ने मंगलवार को इन अभियुक्तों के ठिकानों पर छापेमारी और तलाशी ली थी और देर रात उन्हें गिरफ्तार किया था। बुधवार को अदालत में पेशी के बाद चारों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। गुरुवार को ईडी ने अदालत में दरख्वास्त देकर इन अभियुक्तों से पूछताछ के लिए सात दिन के रिमांड की मांग की। इसपर बहस के बाद अदालत ने अंतु तिर्की के अलावा प्रियरंजन सहाय, विपिन सिंह और इरशाद की पांच दिनों की रिमांड मंजूर की।
इन सभी के ठिकानों पर छापेमारी में ईडी को कई दस्तावेज और साक्ष्य हाथ लगे हैं। एजेंसी ने अदालत को बताया कि जमीन घोटाले की जांच के दौरान लगातार साक्ष्य मिले हैं और यह मामला बड़ा हो गया है। बता दें कि जमीन घोटाले के इसी मामले में झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन, रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन सहित डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





