भारत

सिंगरौली में 22 जनवरी को होगा मेडिकल भवन का शिलान्यास

jantaserishta.com
20 Jan 2023 11:30 AM IST
सिंगरौली में 22 जनवरी को होगा मेडिकल भवन का शिलान्यास
x

फाइल फोटो

सिंगरौली (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले को जल्द ही मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलने वाली है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन का शिलान्यास करेंगे। सिंगरौली जिला ताप विद्युत केन्द्रों और कोयला खनन परियोजनाओं के कारण प्रदेश का सर्वाधिक राजस्व देने वाला जिला है। सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज की मांग लंबे समय से की जा रही थी। मुख्यमंत्री चौहान ने सिंगरौली में मेडिकल कॉलेज खोलने की घोषणा की है। घोषणा के मुताबिक मुख्यमंत्री चौहान 22 जनवरी को सिंगरौली में शासकीय मेडिकल कॉलेज भवन का शिलान्यास करेंगे।
मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण ग्राम नौगढ़ में किया जा रहा है। इसके लिए 25 एकड़ जमीन आवंटित की गई है। भवन परिसर निर्माण के लिए 248 करोड़ 27 लाख रूपए मंजूर किए गए हैं। निर्माण मेसर्स डीवी प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है, जो 19 दिसम्बर 2024 तक पूरा होगा। मेडिकल कॉलेज बन जाने से यहां उपचार की व्यवस्थाएं बेहतर होंगी। सिंगरौली ही नहीं पूरे विन्ध्य क्षेत्र के विद्यार्थियों के डॉक्टर बनने का सपना भी पूरा होगा। जनजातीय बहुल अंचल के विद्यार्थी अपने घर के समीप रह कर मेडिकल की पढ़ाई कर सकेंगे। मेडिकल कॉलेज में विद्यार्थियों को शिक्षा देने के लिए वरिष्ठ डॉक्टरों तथा अनुभवी प्राध्यापकों की नियुक्ति होगी। उनके मेडिकल ज्ञान और दक्षता का लाभ सिंगरौली जिले को मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story