
x
देहरादून: सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति का निर्माण 3 जुलाई को शुरू हो जाएगा। शहीदों के आंगन से एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी अमर जवान ज्योति के मुख्य स्तंभ की आधारशिला में रखी जाएगी। इस मौके पर होने वाले कार्यक्रम की सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मंत्री ने बैठक में अधिकारियों को कार्यक्रम से जुड़े अहम दिशानिर्देश दिए। मंत्री ने कहा कि 3 जुलाई को सैन्यधाम में अमर जवान ज्योति का निर्माण प्रारम्भ किया जाएगा। जहां प्रदेश के अमर शहीदों के आंगन से एकत्रित की गई पवित्र मिट्टी को सैन्यधाम में प्रतिस्थापित किया जाएगा।
मंत्री ने कहा कि अमर जवान ज्योति की आधारशिला में उत्तराखंड की प्रमुख पवित्र नदियों, गंगा, यमुना, अलकनंदा, सरस्वती, काली, शारदा, कोसी, सरयू सहित प्रदेश की करीब 16 नदियों का जल भी अमर जवान ज्योति की आधारशिला में प्रतिस्थापित की जाएगी।
प्रदेश के सभी जनपदों से 1 जुलाई को जल लेकर वाहन प्रस्थान करेंगे और जनपदों से विधायकगण जलकलशों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल और मुख्यमंत्री होंगे। सीडीएस अनिल चौहान तथा वीर नारियां भी उपस्थित रहेंगी।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को कार्यक्रम को आपसी समन्वय बनाकर कार्य को पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। मंत्री ने कहा पीएम नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के स्वरूप और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड में सैन्यधाम का निर्माण हो रहा है। जिस प्रकार चारों धामों के दर्शन करने यात्री उत्तराखंड पहुंचते हैं, वैसे ही सैन्यधाम को देखने देश-दुनिया से लोग देहरादून पहुंचेंगे। इस अवसर पर मेजर जनरल सम्मी सभरवाल, निदेशक ब्रिगेडियर अमृतलाल, एमडी उपनल, ब्रिगेडियर जेएनएस बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Tagsसैन्यधामअमर जवान ज्योतिआधारशिलाअमर जवान ज्योति आधारशिलादेहरादूनMilitary BaseAmar Jawan JyotiFoundation StoneAmar Jawan Jyoti Foundation StoneDehradun
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





