मिला नोटों का पहाड़, अब टीएमसी का पार्थ चटर्जी को लेकर आया बड़ा बयान

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ईडी की कार्रवाई के बाद से विपक्ष मंत्री पार्थ चटर्जी को कैबिनेट से हटाने की मांग कर रहा है. इस बीच अब टीएमसी में भी पार्थ चटर्जी को लेकर बगावत होने लगी है. टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा है कि पार्थ चटर्जी को तुरंत मंत्रालय और पार्टी के सभी पदों से हटाया जाना चाहिए. उन्हें पार्टी से निकाला जाना चाहिए. इतना ही नहीं कुणाल घोष ने कहा कि पार्टी को लगता है कि मेरा बयान गलत है तो पार्टी को मुझे हटाने का पूरा अधिकार है. मैं हमेशा टीएमसी का सिपाही रहूंगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





