भारत

मकान की दीवारें तोड़ते समय मिला गड़ा धन, मजदूर लेकर हुआ फरार, फिर...

jantaserishta.com
29 May 2021 8:48 AM IST
मकान की दीवारें तोड़ते समय मिला गड़ा धन, मजदूर लेकर हुआ फरार, फिर...
x

DEMO PIC

किसी को इसकी जानकारी देने के बजाए अपने पास छिपाकर रख लिए.

एमपी के सागर में मकान की दीवारें तोड़ते समय गड़ा धन मिला है. दीवार में महारानी विक्टोरिया शासनकाल के 30 चांदी के सिक्के मिले हैं. मकान तोड़ने का काम कर रहा मजदूर सिक्के लेकर घर चला गया और किसी को इसकी जानकारी देने के बजाए अपने पास छिपाकर रख लिए. मामला उजागर होते ही कैंट पुलिस मौके पर पहुंची और 30 चांदी के सिक्के बरामद किए. साथ ही युवक को गिरफ्तार किया है.

दरअसल, ये मामला एमपी के सागर के कैंट थाना क्षेत्र के मढ़िया विट्ठल नगर का है. केंट थाना प्रभारी समरजीत सिंह परिहार का कहना है कि हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि भैंसा पहाड़ी के पास में एक आदमी को दीवार में कुछ चांदी के सिक्के मिले हैं और उसने सभी सिक्के अपने पास छुपा लिए हैं. इसके बाद मामले की छानबीन की गई.
जांच के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया गया. उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह एक पुराना मकान गिरा रहा था. वहां प्लाटिंग करना था. वहां दीवार से उसको महारानी विक्टोरिया के 30 चांदी के सिक्के मिले. इसके बाद पुलिस ने उससे चांदी के सिक्के जब्त कर लिए.
केंट थाना प्रभारी ने बातचीत में बताया कि विक्टोरिया शासनकाल के 30 सिक्कों को राजकुमार पटेल नाम के युवक ने छिपा लिए थे. सूचना पर राजकुमार को गिरफ्तार कर चांदी के सिक्के जब्त किए गए हैं. वहीं, राजकुमार के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. राजकुमार ने सिक्के मिलने के बाद स्वंय प्रशासन को जानकारी नहीं दी इसलिए उसके विरुद्ध कार्रवाई की गई है. उनकी कीमत 20 हजार के आसपास है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story