भारत

कार में लगी आग, सड़क पर रुक गए वाहन, देखें नजारा

jantaserishta.com
23 March 2023 10:55 AM IST
कार में लगी आग, सड़क पर रुक गए वाहन, देखें नजारा
x
देखें VIDEO.
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा की एलिवेटड रोड पर एक फॉर्च्यूनर कार में लग गई। आग की वजह शॉट सर्किट बताई जा रही है। आग लगते ही कार चालक गाड़ी से बाहर आ गया। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से कोई जन नुकसान नहीं हुआ है।
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप चौबे ने बताया कि दोपहर करीब तीन बजकर 22 मिनट पर सेक्टर-18 की ओर से फॉर्च्यूनर कार एलिवेटेड से जा रही थी। यूफ्लेक्स कंपनी के पास कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई। उन्होंने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। आग लगते ही दोनों कार से उतर गए। पहले उन्होंने खुद आग पर काबू करने का प्रयास किया। लेकिन आग इतनी तेज बढ़ी की पूरी कार जल गई।
गनीमत रही कि आग से कोई जन हानि नहीं हुई। इस दौरान एलिवेटड के यातायात को थोड़ी देर के लिए रोकना पड़ा। इससे यहां लंबा जाम लग गया। अधिकांश वाहनों को एलिवेटड के नीचे से निकाला गया। करीब आधे घंटे बाद जब कार की आग बुझा दी गई। इसके बाद क्रेन की मदद से कार को साइड किया गया। और यातायात को सामान्य किया गया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story