भारत

योगी कैबिनेट के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में हुए शामिल, बीजेपी को एक और बड़ा झटका

jantaserishta.com
16 Jan 2022 1:06 PM IST
योगी कैबिनेट के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान सपा में हुए शामिल, बीजेपी को एक और बड़ा झटका
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से बीजेपी का साथ छोड़कर नेताओं के साइकिल की सवारी करने का सिलसिला जारी है. स्वामी प्रसाद मौर्य और कई विधायकों के बाद अब योगी सरकार में पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी कमल फूल को छोड़कर साइकिल पर बैठने का फैसला किया है. अखिलेश यादव की मौजूदगी में उन्होंने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है.

दारा सिंह चौहान ने कई दिनों पहले ही इस्तीफा दे दिया था जिसके बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी में जाने के संकेत दिए थे. अब अखिलेश यादव की मौजूदगी में वो समाजवादी पार्टी का हिस्सा बन गए हैं. इनपर यूपी के पूर्वांचल हिस्से में साइकिल की रफ्तार यानी समाजवादी पार्टी को मजबूत करने की जिम्मेदारी होगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story