भारत

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा बेट्सी आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल

Kunti Dhruw
26 March 2021 5:31 PM GMT
पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिमा बेट्सी आम आदमी पार्टी में हुईं शामिल
x
गोवा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा बेट्सी

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: गोवा महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष प्रतिमा बेट्सी ने आज आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया। उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह आम आदमी पार्टी की जीत है कि उसकी सोच और योजनाओं से प्रभावित होकर दूसरी पार्टियों के लोग तेजी के साथ उसके साथ जुड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के साथ जुड़ने वालों में गोवा ही नहीं, दिल्ली और पंजाब के भी अनेक नेता शामिल रहे हैं जो आम आदमी पार्टी की मजबूत ताकत बन गए हैं।

बेट्सी का आम आदमी पार्टी में स्वागत करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनके पार्टी में शामिल होने से यह साफ होता है कि गोवा का युवा बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी की ओर देख रहा है। लोग आम आदमी पार्टी की ही ओर आ रहे हैं इससे यह भी साबित होता है कि नए जमाने में युवाओं को जो बदलाव चाहिए, वह उन्हें आम आदमी पार्टी में ही दिखाई पड़ रहा है। आप नेता ने कहा कि वे देश के युवाओं की सोच पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।
बता दें कि आम आदमी पार्टी गोवा में अपनी पैठ मजबूत करने के लिए जीतोड़ कोशिश कर रही है। अगर उसे गोवा में सफलता मिल जाती है तो उसे भी दिल्ली की तरह एक मॉडल स्टेट बनाकर अपने लिए पश्चिम का दरवाजा खोलने का प्रयास करेगी। यह पार्टी की राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का विकल्प बनने की महत्वाकांक्षाओं में मदद कर सकता है।


Next Story