पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा के पहले समन्वयक नियुक्त

नई दिल्ली: नौसेना के पूर्व वाइस चीफ वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार (Vice Admiral G Ashok Kumar) को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय (National Security Council Secretariat) में पहले राष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा समन्वयक (first National Maritime Security Coordinator) के रूप में नियुक्त किया गया. सरकारी सूत्र ने इसकी जानकारी दी है. वाइस एडमिरल जी अशोक कुमार ने 30 जनवरी 2019 को नौसेना वाइस चीफ का पदभार संभाल था. बता दें कि अमरावती नगर के सैनिक स्कूल और पुणे में खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) के पूर्व छात्र वाइस एडमिरल जी. अशोक कुमार एक जुलाई 1982 में भारतीय नौसेना की एक्जेक्यूटिव शाखा में शामिल हुए थे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





