भारत
उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र बोले जल्द सामने आना चाहिए 'वीआईपी' का नाम
jantaserishta.com
21 Dec 2022 1:21 PM IST

x
देहरादून (आईएएनएस)| उत्तराखंड के पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अंकिता भंडारी मर्डर केस में वीआईपी का नाम सामने ना आने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। रावत के अनुसार इस मामले में एसआईटी ने नार्को टेस्ट की मांग की है। उनके अनुसार उन्हें उम्मीद हैं की जल्द इसकी अनुमति मिल जाएगी। उनके अनुसार जल्द इस सवाल का जवाब मिल जाना चाहिए और मिल भी जाएगा जब नार्को टेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि यह कुहासा छंटना चाहिए और छटेगा भी।
अंकिता हत्याकांड के मामले मे विपक्ष लगातार यह सवाल खड़ा कर रहा है कि वह वीआईपी कौन है, जिसके पास वहां के स्टाफ को भेजा जाता था। अभी तक पुलिस इस सवाल का जवाब नहीं ढूंढ़ पाई है। ऐसे में अब जनता के दबाव में नार्को टेस्ट किया जा रहा है। बड़ा सवाल है कि क्या सच मे नार्को टेस्ट कोई खुलासा करेगा।
Tagsउत्तराखंडUttarakhandformer CM Trivendra Singh RawatTrivendra Singh RawatAnkita Bhandari murder caseAnkita Bhandari
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





