भारत

UPSIDC के पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार, जानें वजह

jantaserishta.com
12 May 2022 4:49 PM IST
UPSIDC के पूर्व प्रबंधक गिरफ्तार, जानें वजह
x

लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (UPSIDC) के पूर्व प्रबंधक श्रीकृष्ण त्रिपाठी को करीब 4.5 करोड़ रुपए के गबन मामले में गिरफ्तार किया गया है. UPSIDC के पूर्व प्रबंधक पर यह कार्रवाई EOW (आर्थिक अपराध शाखा) ने की है. आरोप है कि पूर्व प्रबंधक ने क्लोरीन टैबलेट की आपूर्ति में भारी गड़बड़ी की है.

करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला PCB का जूनियर साइंटिस्ट, EOW को मंगानी पड़ी नोट गिनने की मशीन
जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास निगम (UPSIDC) के पूर्व प्रबंधक श्रीकृष्ण त्रिपाठी को अरेस्ट कर लिया. श्रीकृष्ण त्रिपाठी को ईओडब्ल्यू की टीम ने लखनऊ से गिरफ्तार किया. ईओडब्ल्यू की टीम को क्लोरीन की टैबलेट की आपूर्ति में गबन किए जाने के मामले की जानकारी मिली थी.
मामले की शिकायत मिलने के बाद घटनाक्रम की जांच की गई. जांच में पाया गया कि क्लोरीन टैबलेट की आपूर्ति में साढ़े चार करोड़ रुपए का गबन किया गया है. इस जांच प्रक्रिया के बाद ईओडब्ल्यू (EOW) की टीम ने पूर्व मैनेजर को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया. आर्थिक अपराध शाखा पूर्व मैनेजर पर कार्रवाई कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story